सतगुरू रविदास आश्रम चमारीखेड़ा में आयोजित किया गया मासिक सत्संग
रिपोर्ट-एसडी गौतम
छुटमलपुर-अखिल भारतीय संत शिरोमणी सतगुरु रविदास मिशन के तत्वाधान में सतगुरु रविदास आश्रम चमारीखेड़ा में एक मासिक सत्संग का आयोजन सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज को साक्षी मानकर किया गया।
सत्संग में प्रवचन करते हुए आश्रम प्रबंधक महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी ने सभी से सतगुरु रविदास जी स्वामी समनदास जी महाराज के मिशन गुरु गद्दी को लगातार गति देने की बात कहते हुए आगामी सितंबर माह में सतगुरु समनदास जी महाराज के प्रकटउत्सव को धूमधाम से मनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विपिन कुमार ने कहा कि गुरुजी की शान में किसी भी प्रकार की कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नही होगी। कार्यक्रम में सतगुरु रविदास धाम आश्रम अजीतपुर से महात्मा राजेश दास, मसावी आश्रम से महात्मा कंवरपाल दास, महात्मा साईंदास व सरदार महेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी राजेश्वर दयाल व पत्रकार एसडी गौतम रहे। इस दौरान फूलसिंह, महात्मा मांगेदास, महात्मा सरजीत दास, महात्मा बबलू दास, पुष्पेंद्र रविदासी, परविंदर रविदासिया, रजत दास, सुंदर आचार्य, रोहित नौटियाल, पवन कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, गोविंद सरपंच, मांगेराम बर्मन, विक्रम दास व कुलदीप समेत सैकड़ो अनुयाई मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ