Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा जागृति मंच के पदाधिकारियों ने किया अजय कुमार बिरला को सम्मानित

युवा जागृति मंच के पदाधिकारियों ने किया अजय कुमार बिरला को सम्मानित 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- युवा जागृति मंच के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए वीर श्रेष्ठ अजय कुमार बिरला राष्ट्रीय संचालक भावाधस भारत के आवास पर पहुंचकर  फूल-मालाओं से सम्मानित किया 

अजय बिरला राष्ट्रीय संचालक भावाधस भारत लगभग काफी लंबे समय से वाल्मीकि समाज में अन्धविश्वास पाखंडवाद, नशाखोरी कन्या भ्रूणहत्या, अज्ञानता, जैसी कुरितियो को उखाड़कर समाज को नयी दिशा देने का कार्य करते है और गरीब कन्याओं का अपनी संस्था भावाधस दूवारा विवाह कार्य कराते हैं एवं समय-समय पर वृंदा आश्रम में जाकर भी सेवा करते हैं और समय-समय पर वृक्षारोपण कर समाज को जागरूक करने का कार्य करते है युवा जागृति मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अजय बिरला जी समय-समय पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करते है जिससे हमें युवाओं को प्रेरणा मिलती है आज हम सभी युवाओं ने वीर श्रेष्ठ अजय बिरला जी का धन्यवाद किया और आग्रह किया कि हम सभी आपके साथ मिलकर नशाखोरी कन्या भ्रूणहत्या, पाखंडवाद अन्धविश्वास, जैसी कुरितियो से मिलकर समाज से दूर करने का कार्य करेंगे इस शुभ अवसर पर जुगनू चौहान,गौरव चौहान,अजय ढिलोढ, विश्वास घावरी,विशाल बग्गा, सुमित फोजी, सुशील डबराल,अमित कुमार,आदि उपस्थित रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बहन के साथ नहर में नहाने गई नौ साल की बच्ची डूबी, तलाश जारी