Ticker

6/recent/ticker-posts

बहन के साथ नहर में नहाने गई नौ साल की बच्ची डूबी, तलाश जारी

बहन के साथ नहर में नहाने गई नौ साल की बच्ची डूबी, तलाश जारी

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, गोताखोर लगातार कर रहे तलाश

तैयबपुर बड़ा गांव का मामला, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद -तैयबपुर बड़ा गांव में बहन के साथ नहर में नहाने गई नौ वर्षीय बालिका पानी में डूब गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेते हुए बालिका की तलाश शुरू कराई। रविवार देर शाम तक भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस व एनडीआरएफ समेत कई टीमें बच्ची की तलाश में जुटी है।

तैयबपुर बड़ा गांव निवासी विधवा रुखसाना की नौ वर्षीय बेटी अलीना अपनी 12 वर्षीय बड़ी बहन इल्मा के साथ शनिवार की शाम करीब पांच बजे गांव के समीप रुडक़ी की तरफ से आ रही नहर में नहाने गई थी। नहर के किनारे नहाने के दौरान अलीना का पैर फिसला और वह पानी के साथ बह गई। बड़ी बहन इल्मा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रही। बाद में बच्ची अपनी बहन के चप्पल लेकर घर पहुंची। रात करीब आठ बजे घर लौटी मां को उसने बहन के डूबने की बात बताई। माता रुखसाना ने इसकी सूचना गांव के प्रधान राजीव को दी। प्रधान द्वारा फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सीओ अभितेष सिंह और कोतवाली प्रभारी कपिल देव भी मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू कराई। रविवार सुबह एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया, उन्होंने दिन भर बालिका की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सीओ अभितेष सिंह का कहना है कि गोताखोरों के अलावा अन्य तकनीकी टीमों की मदद से बच्ची का रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का पूरा प्रयास है कि बच्ची को सकुशल बरामद किया जाए। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है, पुलिस अपने पूरे प्रयास के साथ लगी है। जल्द ही बच्ची के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बहन के साथ नहर में नहाने गई नौ साल की बच्ची डूबी, तलाश जारी