उ0प्र0 पुलिस आरक्षी परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसएसपी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण,
लिया सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा
आयोग के निर्देशों का कडाई से हो अनुपालन - डीएम
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने जनपद में उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचिता पूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बीडी बाजोरिया इण्टर कॉलेज, एस0डी0इण्टर कॉलेज एवं के0आर0 हाई स्कूल सहित विभिन्न केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जाएजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम एवं व्यवस्था में लगे कार्मिकों की जांच कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करवाने के संबंध में निर्देश दिए। जनपद में आठ, नौ एवं दस जून को दो पालियों में 29 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक केन्द्र पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत पूरा केन्द्र सीसीटीवी कैमरों से लैस है। प्रथम पाली में पंजीकृत परीक्षार्थी के सापेक्ष 79.02 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गयी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षा में लगे सभी कार्मिकों को निर्देश दिए गये है कि आयोग के निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने बताया कि ड्रोन से भी निरंतर परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखी जा रही है। सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर परीक्षा का आयोजन शुचिता पूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ