पोस्टकार्ड अभियान जनता की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से शासन प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम - श्वेता सैनी
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि पोस्टकार्ड अभियान जनता की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से शासन प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी के नेतृत्व में मौहल्ला सराय स्थित प्रीति जी के आवास पर पोस्ट कार्ड अभियान का आयोजन किया गया।जिसमें महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को पोस्ट कार्ड के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।श्वेता सैनी ने कहा कि पोस्ट कार्ड अभियान जनता की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है और महिला कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य करती रहेगी।इस दौरान राखी, तृप्ति, निशात,पूजा,एवं नेहा आदि मौजूद रही।
0 टिप्पणियाँ