Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का होगा सम्मान- चौ नीरपाल

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का होगा सम्मान- चौ नीरपाल 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर रालोद खेल प्रकोष्ठ की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 14 जून को सहारनपुर दिल्ली रोड होटल के आर प्लाजा में खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में खिलाड़ियों का सेमिनार होने जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेलो को प्रोत्साहन देने के लिए सैकड़ों की मात्रा में एकत्रित होंगे।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि इस दौरान देश के गौरवशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश अनुसार खेल प्रकोष्ठ की पूरी टीम "खिलाड़ियों का सम्मान,देश का स्वाभिमान"समझकर स्वागत करेगी।इस कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल, मेरठ मंडल के 9 जिलों के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।विभिन्न खेलो की एक से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां,प्रतिभाएं सम्मान समारोह में आएंगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, राजदीप सिंह,निकेत मलिक, ब्रह्मपाल पूनिया,आरिफ मलिक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में चलाया हस्ताक्षर अभियान