Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-14 समर क्रिकेट लीग के मुकाबले में टीम ओरेंज को हराकर ग्रीन टीम ने दर्ज की जीत

अंडर-14 समर क्रिकेट लीग के मुकाबले में टीम ओरेंज को हराकर ग्रीन टीम ने दर्ज की जीत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित समर क्रिकेट कैंप के अंतर्गत अंडर-14 समर क्रिकेट लीग के मुकाबले जारी हैं। इसी क्रम में सोमवार को टीम ग्रीन और टीम ओरेंज के बीच खेले गए मैच में टीम ग्रीन ने 14 रन से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ग्रीन की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 15 ओवर में 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हर्ष भास्कर ने 31 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि आदित्य ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ओरेंज की ओर से दिव्य और विष्णु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।86 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ओरेंज की शुरुआत भी संतोषजनक रही, लेकिन टीम बड़े साझेदारी नहीं बना सकी। कृष्ण ने 21 और दिव्य ने 12 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज अधिक देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। पूरी टीम 71 रन पर सिमट गई और टीम ग्रीन ने मुकाबला 14 रन से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से ओवेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि आरव मित्तल ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए ओवेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस अवसर पर एकेडमी के मुख्य कोच राजीव गोयल 'टप्पू' ने कहा कि समर क्रिकेट लीग का उद्देश्य केवल मैच कराना नहीं, बल्कि उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबलों से बच्चों में खेल के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है, मैच परिस्थितियों को समझने का अनुभव मिलता है और भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।मैच के दौरान रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमी और अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष