Ticker

6/recent/ticker-posts

दिल्ली राज्य ओपन ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में युगांक और नेहल ने जीता स्वर्ण पदक

दिल्ली राज्य ओपन ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में युगांक और नेहल ने जीता स्वर्ण पदक

पदक जीतने पर खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

पदक विजेता यह खिलाड़ी एथलेटिक्स प्रशिक्षक दीपक शर्मा भगत के नेतृत्व मे प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-दिल्ली राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे दिल्ली राज्य ओपन ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 02 से 04 जून तक किया गया। जिसमे सहारनपुर जिले के युगांक चौधरी और नेहल जुनेजा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कि उत्तर प्रदेश की तरफ से सहारनपुर जिले के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी युगांक चौधरी ने 400 मीटर दौड़ और नेहल जुनेजा ने ट्रायथलॉन ग्रुप सी में भाग लेकर स्वर्ण पदक अर्जित कर सहारनपुर जिले के नाम गौरवान्वित कर दिया।  युगांक चौधरी ने 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ को 48.24 सेकंड में पूर्ण कर प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कुमारी नेहल जुनेजा ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की ट्रायथलॉन ग्रुप सी में भाग लेकर सर्वाधिक अंक 2270 अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता नें बताया कि पदक विजेता यह दोनों खिलाड़ी एथलेटिक्स प्रशिक्षक दीपक शर्मा भगत के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।  प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर की चेयरमैन सुषमा बजाज, कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, पंकज गर्ग, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, दीपक शर्मा भगत, पॉपिन कुमार, मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सुशील राणा, आदेश कुमार, सुप्रिया रानी, मनोज प्रजापति, अनुज कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष