वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा -के. एल. अरोड़ा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय, पार्श्वनाथ सिटी, दिल्ली रोड पर आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री के. एल. अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई ने की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत राणा, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल संयोजक एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं संगठनात्मक चर्चा के साथ हुआ। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।मुख्य अतिथि श्री के. एल. अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक समाज और संगठन की सेवा की है तथा उनका अनुभव संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने आगामी अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन सदैव संगठन को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।जिला अध्यक्ष श्री अजीत राणा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता समाज में सम्मानित स्थान रखते हैं और उनके माध्यम से संगठन की विचारधारा तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता कार्यक्रमों तथा विभिन्न जनजागरूकता अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक में पिछड़ा आयोग के सदस्य मेला राम पंवार, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता पूर्व डीजीसी गोकरण दत्त, वरिष्ठ नेता आत्मा सिंह, ठाकुर सूर्या कांत, अल्पना तलवार महानगर संयोजक प्रेम छोकरा जिला संयोजक सोम प्रकाश धीमान , सह संयोजक के एल डाबरा, ठाकुर जसबीर , शिव राम शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।कार्यक्रम में राकेश शर्मा, विक्रम सिंह सैनी, राजसिंह माजरा, चै0 राजबीर सिंह, बृजभूषण सिंह पुण्डीर, रविन्दर पांसर, ठाकुर कुशलपाल सिंह बेहडा, सुरेन्द्र शर्मा, बलराम वालिया, टी0एस0 चन्नी, मूलचंद आनंद, जयपाल सिंह काम्बोज मनोहरपुर, मेघराज पंवार, पदम सिंह लूण्ढा, मिंटू बाबेल, हरपाल सिंह मास्टर उदयपाल सिंह काॅम्बोज, संदीप गदरेडी, देवेन्द्र राणा, शीतल प्रसाद, हेमसिंह बेहडा, बृजपाल सिंह, बेहडा, राकेश त्यागी, महावीर प्रसाद गुप्ता, नंदकिशोर शर्मा,अनिल अरोड़ा, महेन्द्र सचदेवा, यशपाल त्रेहन ,मामचंद पांचाल , अश्वनी अरोड़ा ,सुखबीर सिंह यादव, .ऋषिपाल, ओम कुमार यादव, नरेश यादव, प्रदीप चैहान, धमेन्द्र बढेढी, नीटू, सुचेत, पुष्पेन्दर पुंडीर, जगन्नाथ पाल, विनय त्यागी, राकेश पुण्डीर, मिंटू घुन्ना आदि उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ