पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में चलाया हस्ताक्षर अभियान
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को कोर्ट रोड पर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित विकास परियोजना का विरोध करते हुए पर्यावरण और स्थानीय जनजातियों के संरक्षण की मांग उठाई गई।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि ग्रेट निकोबार में बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की अनुमति दिए जाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना के कारण वहां रहने वाली जनजातियों के विस्थापन का खतरा भी पैदा हो गया है।उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण की बात करती है, जबकि दूसरी ओर बड़े क्षेत्र में वन कटान की अनुमति दी जा रही है। कांग्रेस नेता जावेद सा बरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की कीमत पर कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति बचाने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। हस्ताक्षर अभियान में पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, दुष्यंत राणा, सोनू पठान, गणेश दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इकराम खान, अक्षय चौधरी, सलीम खान, सतीश कश्यप, नसीब खान, अमित शर्मा, राकेश मोहन शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ