हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो व्यवहार हो रहा है और हिंदुओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है व यातनाएं दी जा रही हैं उसे तत्काल रोका जाए और बांग्लादेश में जितने भी हिंदू भाई बहन हैं उन्हें भारत वापस बुलाया जाए और भारत में रह रहे बांग्लादेशों को वापस भेजा जाए ज्ञापन देने वालों में राजन पंडित ,लखन, राकेश ,रमन ,राघव ,अनुज ,रवि आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ