भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा पूरे देश का अभियान-नरेश सैनी
रिपोर्ट-शेख़ मौ नादिर
बेहट-हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक मीटिंग कस्बे के निकट भाजपा युवा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ़ बॉबी के फार्म हॉउस पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की बैठक को बोलते हुए पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश सैनी ने कहा कि भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश का अभियान है। हम सबको अपने घर एवं प्रतिष्ठानो पर तिरंगा लगाना है उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा की हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर अपनी सेल्फी भी साझा करे और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेन्द्र राणा, भाजपा युवा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ़ बॉबी, भाजपा नेता अनिल सिंघल, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी,राकेश गाबा,जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम,भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ