Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदू संगठनों ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

 हिंदू संगठनों ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और नरसंहार को रोके जाने के लिए आज हिंदू संगठनों ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिए।

आज विश्व हिंदू महासंघ एवं राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति से जुड़े कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और बांग्लादेश में हिंदुओं के हो रहे नरसंहार और अत्याचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और इस मामले केंद्र सरकार से  से कर सुरक्षा और रक्षा किए जाने की मांग की।प्रदूषण कार्यो ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में कठोर सैनिक कार्रवाई कर वहां के हिंदुओं की सुरक्षा कराई जाए बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं को भारत में बसाया जाए और देश में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से निकल जाए उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती हुई मुस्लिम जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए।प्रदर्शन कार्य में विश्व हिंदू महासंघ के डॉक्टर सतीश कुमार गौतम पंकज वालिया अश्वनी सैनी शिव कुमार सुधीर कुमार पूनम चौधरी अशोक कुमार शिवलाल कौशिक समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे इसके अलावा राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के मुनेश त्यागी शुभम त्यागी प्रमोद त्यागी राजकिशोर त्यागी नरेंद्र त्यागी प्रमोद त्यागी मनोज त्यागी अजय त्यागी अमरीश त्यागी शिवकुमार अशोक कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ