Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकार सुरक्षा कानून व मीडिया आयोग बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने सांसद चंद्रशेखर को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा कानून व मीडिया आयोग बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने सांसद चंद्रशेखर को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट-एसडी गौतम

बिजनौर-अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति से जुड़े पत्रकारों ने नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद को ज्ञापन सौंपकर देश में पत्रकार सुरक्षा कानून व मीडिया आयोग बनाने की मांग की है। 

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी के निर्देशानुसार बिजनौर के जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आजाद समाज पार्टी सुप्रीमो व नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद से मिलकर देशभर में चौथे स्तंभ (पत्रकार) पर लगातार हो रहे हमले और उत्पीड़न पर रोष जताते हुए देश में पत्रकार सुरक्षा कानून व मीडिया आयोग का गठन करने, जिला मुख्यालयो पर मीडिया सेंटर की स्थापना, पत्रकारों को सरकारी योजनाओं में रियायती दरों में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, साठ वर्ष की आयु पूरी कर चुके पत्रकारों को पेंशन का लाभ दिलाने हेतु एक पांच सूत्रीय ज्ञापन श्री आजाद को सौंपा गया। जिसपर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारों की आवाज को संसद में उठाने और अपनी पार्टी की सरकार बनने पर उचित सम्मान देने की बात कही। इस दौरान संरक्षक डॉ० आफताब नोमानी, जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद, शाही अरामात सैफी, अशरफ अली व संजीव ठाकुर समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण