Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़ा आंदोलन होगा-भगत सिंह वर्मा

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़ा आंदोलन होगा-भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर - पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले 6 मंडल 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र और 8 करोड़ जनसंख्या का राज्य देश ही नहीं दुनिया में सबसे उन्नत सील और खुशहाल राज्य होगा जिसमें सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी और शिक्षित युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार होगा। और यहां पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय दुनिया में कतर देश से भी अधिक होगी। 

ग्राम भाऊपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश बनाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए गांव गांव घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करके जन आंदोलन बनाया जाएगा।  भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले 6 मंडल 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र और 8 करोड़ जनसंख्या का राज्य देश ही नहीं दुनिया में सबसे उन्नत सील और खुशहाल राज्य होगा जिसमें सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी और शिक्षित युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार होगा। और यहां पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय दुनिया में कतर देश से भी अधिक होगी। भगत सिंह वर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति जी और प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करके पश्चिम प्रदेश के साथ अन्य राज्यों का भी देश में गठन करना चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25 करोड़ है। और यह एक दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है जबकि यूनाइटेड स्टेट अमेरिका की जनसंख्या 34 करोड़ है और वहां पर 50 राज्य हैं। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनवाने के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है जिसके लिए बड़े संघर्ष की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में कर दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री असीम मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी और यहां के विकास के लिए यहां बड़े-बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष मंडल उपाध्यक्ष कृपाल चौधरी मंडल महामंत्री सरदार गुलविंदर सिंह बंटी जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर जिला मंत्री मुकर्रम प्रधान अजीत सिंह एडवोकेट सुधीर चौधरी महेंद्र चौधरी अरविंद चौधरी इरशाद मुखिया त्यागी यासीन त्यागी हाजी सुलेमान हाजी साजिद डॉक्टर यशपाल त्यागी धन प्रकाश त्यागी नैन सिंह सैनी मांगेराम सैनी जोगिंदर सिंह रविंद्र प्रधान आदि ने भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण