Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी से मिले व्यापारी

व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी से मिले व्यापारी

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल .का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग के एस. सी. एस. के. कौशल से मिला।

व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने बनर्जी मार्किट की छत पर लटकी विद्युत तारों की जानकारी देते हुए बताया कि कई बार इस मामले में विभाग को अवगत कराया गया लेकिन इन तारों को सही नहीं किया जा रहा है, जिससे बनर्जी मार्किट पर कभी भी कोई संगीन घटना घटित हो सकती है इसलिए उक्त तारों को सही तरीके से किया जाये । ताकि किसी जनहानि से बचा जा सके ।इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली रोड पर डा. मोहन पाण्डेय नर्सिंग होम के सामने दुकानों के सामने लटकी विद्युत तारों को ठीक कराने, प्रभात सिनेमा के पीछे जूता व्यापारी को विद्युत कनेक्शन न दिये जाने से अवगत कराया। श्री मनोचा व श्री चावला ने यह भी अवगत कराया कि जहां पर काम्पलैक्स बनाये जाते हैं, वहां पर विद्युत विभाग द्वारा अधिक स्टीमेट भेज दिया है, जो गलत है, इस ओर उचित कदम उठाया जाये ।विद्युत विभाग के एससीएस. के. कौशल ने व्यापारी प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का विभाग द्वारा उत्पीडन नही होने दिया जायेगा तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाये । प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, राजीव मदान, सुधीर मिगलानी, आर. के. मल्होत्रा, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, दीपक खेडा, सूरज ठक्कर, मदन लाम्बा, नीरज जैन आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त