सिटीजन फिडबैक में आमजन की भागेदारी बढ़ाएं-नगरायुक्त
नगरायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों पर निगम अधिकारियों के साथ की बैठक
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी काम करने की संस्कृति को बदले। हमे सरकार ने जिस कार्य के लिए यहां नियुक्त किया है, उसके प्रति न्याय करें। हमें यह समझना होगा कि जो काम जिसका है वह काम वहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्व को समझे और उसे पूरा करे। नगरायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण के कम्पोनेंट सफाई, शौचालय, पिंक टॉयलेट, कचरा पृथक्करण, यूज वाटर मैनेजमेंट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, लिगेसी वेस्ट प्रबंधन आदि के सम्बंध में जानकारी ली। नगरायुक्त चौहान ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंक ऊपर लाना ही पर्याप्त नहीं है, शहर में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य होना और दिखना भी चाहिए। नगरायुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी एक टीम वर्क के साथ होनी चाहिए और उसमें सभी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि वह अधिकारी/कर्मचारी के सम्बंध में उसके दायित्व और कार्य प्रदर्शन के आधार पर ही उसका आकलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सफाई निरीक्षकों, मुख्य सफाई निरीक्षकों, जेडएसओ और सम्बंधित अन्य अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के सम्बंध में सभी कम्पोनेंट पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, महाप्रबंधक जलकल बी के सिंह, मुख्य अभियंता जलकल वी बी सिंह, निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. आर सी गुप्ता, जेडएसओ राजीव चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ