दीवानी कचहरी परिसर से निकाली गयी तिरंगा झण्डा रैली
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदया ने श्रीमती बबीता रानी ने कहां कि भारतीय ध्वजं तिरंगा राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। ध्वज का केसरिया रंग साहस और बलिदान को दर्शाता है। जबकि सफेद रंग सत्य और शांति को दर्शाता है एवं हरा रंग आस्था उर्वरता और वीरता को दर्शाता है। भारतीय ध्वज स्वतंत्रता के लिये देश के सघर्ष और उसके नागरिकों का मार्गदर्शन करने वाले सिद्धातों का प्रतीक है। यह भारत के समृद्ध इतिहास, सास्कृतिक विविधता और न्याय और सदभाव के प्रति अटूट प्रतिबद्वता भी दिखाता हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव / अपर जिला जज श्री प्रबोध कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त रैली में भारत माता की जय,बन्दे मातरम, हिन्दुस्तान जिंदाबाद व भारत माता के वीर शहीद अमर रहे आदि नारे लगाते हुए चल रहे थें तथा उक्त रैली को जो भी व्यक्ति रैली को देख रहा था प्रशसा करते हुए कह रहे थे अगर देश के प्रति कोई जज्बा है तो इनमें है ।

0 टिप्पणियाँ