Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में चमके सहारनपुर के खिलाड़ी, जीते दो पदक

 राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में चमके सहारनपुर के खिलाड़ी, जीते दो पदक

रिपोर्ट- मनोज कश्यप

सहारनपुर-कुराश खेल मे भी सहारनपुर के खिलाड़ी पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर रहे है। सहारनपुर जनपद के दो खिलाड़ियो ने राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

कुराश कोच मोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा नूरपुर में आयोजित हुई 12वीं राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर के कृष्णा शर्मा ने 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक तो अनुष्का कंबोज ने 60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन दिया। प्रतियोगिता में मोहित शर्मा और अंतरिक्ष सैनी के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। दोनो विजेता खिलाड़ी जनता रोड स्थित आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में संचालित यूथ कुराश मार्शल आर्ट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते है।

राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में कृष्णा शर्मा व अनुष्का काम्बोज के कांस्य पदक जीतने पर द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कश्यप, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर भव्य जैन, प्रधानाचार्य रुचि शर्मा, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक एवं समाजसेवी रविंद्र शर्मा, खेल प्रशिक्षक अमित चौधरी आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी का नानोता के ग्राम आभा में भव्य स्वागत। पार्टी के सृजन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पार्टी से जोड़ने निकली श्वेता सैनी