Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय पं0 दीन दयाल फुटबाल (महिला) प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू सहारनपुर मण्डल की टीम का हुआ चयन

 प्रदेश स्तरीय पं0 दीन दयाल फुटबाल (महिला) प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू सहारनपुर मण्डल की टीम का हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-प्रदेश स्तरीय पं0 दीन दयाल फुटबाल (महिला) प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमे खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। चयल ट्रायल मे चयनीत खिलाड़ी सहारनपुर मण्डल टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय पं0 दीन दयाल फुटबाल (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 14 दिसम्बर, 2024 तक बस्ती में किया जा रहा है। जिसमे प्रतिभाग हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर मे आज मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमे महिला खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे अलीना, उपासना, शगुन, मानसी रानी, दिशिका धीमान, लक्ष्मी शर्मा, आरती देवी, आरूषी, पायल, सिबा, साक्षी सैनी, आयुषी, वर्तिका, आरती, अंजली, राखी ( सभी सहारनपुर) का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ीयो मे अराध्या, पीयूष, सना (सभी सहारनपुर) का चयन किया गया।मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे सहारनपुर मण्डल की टीम का चयन अनिमेष सक्सेना क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में समीर, जिला फुटबाल संघ सहारनपुर के द्वारा किया गया। चयन ट्रायल मे बृजेश कुमार, लाल धमेन्द्र प्रताप, प्रदीप कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बारिश की फुहार पर भारी पड़ी सत्संग की महिमा धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक सत्संग