सहारनपुर में विकास को नई दिशा-महापौर
महापौर ने किया सियाराम कॉलोनी में सड़क व नाली कार्य का शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड 33 में स्टेट बैंक की सियाराम कॉलोनी में नगर निगम द्वारा 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सड़क एवं नाली के कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं रिबन काटकर किया। इस दौरान गंगोह विधायक कीरत सिंह एवं स्थानीय पार्षद संदीप चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि काफी दिनों से सियाराम कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण को लेकर उनसे मिल रहे थे। आज इस सड़क व नाली निर्माण का कार्य शुरु किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि हमारे क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनसेवा और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए लगातार विकास के नये अध्याय महानगर में लिख रहा है। महापौर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शहरी निकायों में विकास का रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। सहारनपुर में भी विकास को नई दिशा मिली है। पंद्रहवे वित्त में अनेक सड़कों एवं नालों के कामों को हरी झंडी मिली है और तेजी से निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक कीरत सिंह ने कहा कि सहारनपुर विकास के पथ पर लगातार बढ़ते हुए नये आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सतपाल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शीशपाल , वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य अंगीरस व पंकज चौधरी आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ