जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन आख्या की समीक्षा की
स्मार्ट क्लासों को किया जाए बेहतर ढंग से संचालित - मनीष बंसल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मा0 प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ब्लॉकवार रजिस्टर बनाकर आवेदनों की संख्या अंकित की जाए। उसके बाद सत्यापन कर पात्रों को इंगित किया जाए। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला चिकित्सालय में रिक्त पदों की भर्ती के लिए नियमानुसार विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए। जनपद में संचालित स्मार्ट क्लास के बेहतर प्रयोग के निर्देश दिए।श्री मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि अनुपालन आख्या अद्यतन, स्पष्ट और तथ्यात्मक हो। पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि विधानसभावार योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। खाद्य औषधि प्रयोगशाला में आवश्यक उपकरणों हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने को कहा। ओवरलोड वाहनों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे हेबीटेट सेंटर के निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। पिछले 03 माह में राजस्व न्यायालयों में लम्बित एवं निस्तारित वादों की सूची उपलब्ध करवाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण ने अतिक्रमण से बचाव के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने के उपरान्त दोबारा वहां पर अतिक्रमण न होने दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, एसपी यातायात श्री सिद्धार्थ वर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ