Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क पर खौफनाक मंजर: ट्रक ने बाइक व स्कूटी सवारों को रौंदा तीन की जान गई चार गंभीर घायल

 सड़क पर खौफनाक मंजर:  ट्रक ने बाइक व स्कूटी सवारों को रौंदा तीन की जान गई चार गंभीर घायल

रिपोर्ट नदीम निज़ामी

नकुड- फन्दपुरी रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जब एक बेकाबू ट्रक ने बाइक व स्कूटी सवारों को कुचल डाला। यह दुर्घटना मोहद्दीपुर गांव के पास हुई।  जिसमें एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है

मृतकों में अहसान, शुऐब व एक वर्षीय अयान शामिल हैं। जो अपने गांव अलीपुरा जा रहे थे। जिनकी जान जाने से परिवार में मातम छा गया है। घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।  जिनमें इरशाद, रिहान और आसमा शामिल हैं। वहीं  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मास्टर हरिकिशन को दूसरी पर पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की