प्रदेशीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता मे 10 पदक जीतकर सहारनपुर मंडल के खिलाड़ीयो ने लहराया अपने खेल का परचम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
अन्तरराष्ट्रीय रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश जूडो संघ के समन्वय से कानपुर जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रदेशीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता बालक बालिका का आयोजन किया गया। जिसमे सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत एवं पांच कांस्य पदक अर्जित कर प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन किया। सहारनपुर पहुंचने पर सहारनपुर जिला जूडो संघ के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता, गौरव वर्मा, देवेंद्र सिंह, दीपक जैन एवं अन्य के द्वारा सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में मनजोत ने -52 किग्रा0, अविश कुमार ने +66 किग्रा0 में स्वर्ण पदक। वंशिका ने - 48 किग्रा0, शिवंशपाल ने -50 किग्रा0, शिवम ने -40 किग्रा0 में रजत पदक अर्जित किया जबकि सिमरन, अभय प्रताप सिंह, वनोरा, आकांक्षी एवं आदित्य कौशिक ने अपने-अपने वजन वर्गों में कांस्य पदक अर्जित कर जनपद को गौरवान्वित किया।
0 टिप्पणियाँ