Ticker

6/recent/ticker-posts

कुराश मे सहारनपुर को बड़ी उपलब्धि : वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे जौहर दिखाएंगे सहारनपुर के राघव व कृष्णा

 कुराश मे सहारनपुर को बड़ी उपलब्धि : वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे जौहर दिखाएंगे सहारनपुर के राघव व कृष्णा

 रिपोर्ट  मनोज कश्यप

सहारनपुर -कुराश खेल मे अब सहारनपुर के खिलाड़ी किसी से भी पीछे नही है। सहारनपुर के दो होनहार खिलाड़ी मंगोलिया मे आयोजित वर्ल्ड कैडेट एंड जूनियर कुराश चैम्पियनशिप मे प्रतिभाग करने के लिए मंगोलिया पहुंच चुके है। जहां वह विश्व भर के खिलाड़ीयो के बीच पदक जीतने के लिए फाइट करेंगे। 

जिला कुराश एसोसिएशन के सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि सहारनपुर मे सम्पन हुए भारतीय कुराश टीम के चयन ट्रायल मे सहारनपुर के राघव मिड्ढा और कृष्णा शर्मा का चयन मंगोलिया मे होने वाली वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप के लिय भारतीय टीम मे हुआ था। सहारनपुर के ये दोनो होनहार खिलाड़ी वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे प्रतिभाग करने के लिए मंगोलिया पहुंच चुके है और उनकी फाइट 5 व 6 दिसम्बर के बीच होगी। सहारनपुर के राघव मिड्ढा और कृष्णा शर्मा को होनहार खिलाड़ी बताते हुए द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रान्त कुमार व जिला कुराश एसोसिएशन के सचिव मोहित शर्मा ने कुराश खेल मे सहारनपुर के लिए बडी उपलब्धि बताते हुए खुशी व्यक्त की।
वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे प्रतिभाग करने लिए भारतीय कुराश टीम मे शामिल सहारनपुर के राघव मिड्ढा व कृष्णा शर्मा को सहारनपुर मंडल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार चौधरी, ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी व सचिव लाल धर्मेन्द्र प्रताप, नितिन भार्गव, कीरत सिंह, रविन्द्र शर्मा, फुरकान अहमद आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत