Ticker

6/recent/ticker-posts

रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने सुनी समस्याएं

रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने सुनी समस्याएं

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद  के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मंडल कमेला कॉलोनी स्थित सरकारी क्वाटर में गरीब लोगों से मिले और उनकी समस्याएं  सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष शमीम अहमद  के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कामेला कॉलोनी स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी पहुंचा और वहां रहने वाले लोगों से उनकी समस्याएं सुनी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि हम सभी गरीब परिवार 5-6 सालों से इन्हीं क्वार्टरों में रह रहे है। आज डूडा ऑफिस से इन बिल्डिंगों पर हमें निकालने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया गया आज तक कभी किसी भी डूडा के अधिकारियों ने इन सरकारी क्वार्टरों की कभी सुध नहीं ली। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष साजिद अली, जिला सचिव मो. समी, जमशेद, सितारा बेगम, नगर विधानसभा अध्यक्ष मुदस्सिर मलिक, जिला मीडिया प्रभारी शादाब मलिक, आफताब, सरवर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत