राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों नें जीते 38 पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों नें 38 पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर कराटे खिलाड़ियों का बसंत कराटे एकेडमी में स्वागत किया गया।
बसंत कराटे एकेडमी के सिहान बसंत उपाध्याय ने बताया कि सातवी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार में किया गया। जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में कुमिते इवेंट में बसंत कराटे एकेडमी के वासु जायसवाल व निशु प्रजापति ने स्वर्ण पदक। आयुष, भारती, तेजस, वरनीका, तेजस धीमान, रोहन, सिमरन ने रजत पदक जबकि अर्चना, तनु, अफ्फान गुज्जर, वंश, अंश, अनिकेत, अब्दुल, संजीवनी, अंशिका, मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। प्रतियोगिता में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने काता इवेंट में भी पदक जीतकर अपनी एकेडमी का नाम रोशन किया। कोच कोच बसंत उपाध्याय ने ये भी बताया कि प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतने पर वासु जायसवाल व निशु प्रजापति को चांदी का बिस्किट देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के द्वारा पदक जीतने पर देवबंद स्थित बसंत कराटे एकेडमी में कराटे कोच बसन्त उपाध्याय के नेतृत्व में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
0 टिप्पणियाँ