जिला स्तरीय किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का 05 मई को होगा आयोजन, जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के द्वारा तैयारियां जोरो पर
प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी में यशपाल सिंह पुंडीर को आयोजन अध्यक्ष, मुस्तकीम अंसारी को आयोजन सचिव एवं लाल धर्मेंद्र प्रताप को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के तत्वावधान में जिला किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगें। प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ियो का चयन मेरठ में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के द्वारा तैयारियां जोरो पर की जा रही है।
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व एथलेटिक्स संघ एवं भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के निर्देशन मे उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा विश्व एथलेटिक्स किड्स (KIDS) डे पर 7 मई 2025 को मेरठ के शोभित विश्वविधालय खेल मैदान पर प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के लिए 4 वर्ष से 14 वर्ष के बीच के आयु के लिए 05 भिन्न भिन्न आयु वर्गों मे आयोजित होगी। जिसमें जिला एथलेटिक्स संघ, सहारनपुर द्वारा चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि *प्रथम जिला स्तरीय किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के तत्वाधान मे 05 मई 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया जाएगा। यह आयोजन बालक एवं बालिकाओं के लिए 05 भिन्न भिन्न आयु वर्गों मे किया जाएगा। जिसमें आयु की गणना 7 मई, 2025 के आधार पर की जाएगी। प्रथम आयु वर्ग 4 वर्ष से 6 वर्ष के मध्य (8/5/19 से 7/5/21), दूसरा वर्ग 6 से 8 वर्ष (8/5/17 से 7/5/19), तीसरा वर्ग 8 से 10 वर्ष (8/5/15 से 7/5/17), चौथा वर्ग 10 से 12 वर्ष (8/5/13 से 7/5/15) एवं पांचवां वर्ग 12 से 14 वर्ष के मध्य (8/5/11 से 7/5/13) होगा। प्रत्येक वर्ग मे एक समान 03-03 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। जिसमें से एक खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट मे भाग ले सकता है। प्रत्येक आयु वर्ग मे आयोजित किए जाने वाले इवेंट्स (1) 80 मीटर दौड़, (2) लंबी कूद और (3) किड्स भाला फेंक होगें। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, आयोजन सचिव मुस्तकीम अंसारी एवं कार्यक्रम संयोजक लाल धर्मेंद्र प्रताप का बनाया गया है।जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों की एंट्री संस्था के लेटर हेड पर खिलाड़ियों के नाम, आयु ग्रुप, जन्म तिथि के साथ, इवेंट के नाम के साथ मय आयु प्रमाण पत्र एवं प्रवेश शुल्क 100 रुपए प्रति खिलाड़ी प्रति इवेंट के साथ स्वीकार की जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतियोगिता के समय अपना आधार कार्ड, शासन द्वारा प्रदत जन्म प्रमाण पत्र और संस्था का आई कार्ड साथ लाना होगा। एंट्री उपरोक्त अधिकारियों द्वारा स्वीकार की जाएगी। प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए आयोजन अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, आयोजन सचिव मुस्तकीम अंसारी एवं कार्यक्रम संयोजक लाल धर्मेंद्र प्रताप, जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
0 टिप्पणियाँ