उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में चमके सहारनपुर के खिलाड़ी, पदक जीतकर लहराया परचम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। सहारनपुर आने पर विजेता खिलाड़ियों को स्वागत समारोह मे सम्मानित किया गया।
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 15 मई 2025 को लखनऊ में किया गया। जिसमे सहारनपुर जिले से 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले के आरव वत्स ने स्वर्ण पदक, अमन कुमार ने स्वर्ण पदक, जयंत चौधरी ने स्वर्ण पदक, राघव वर्मा ने स्वर्ण पदक, अभिषेक ने स्वर्ण पदक, गांव्य बिंद्रा ने स्वर्ण पदक, अंशिका धीमान ने स्वर्ण पदक, आंचल ने स्वर्ण पदक, माही ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अक्षित चौधरी ने रजत पदक व अक्ष कश्यप ने रजत पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी ने भी स्वयं भी प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। डाँ भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर मे आयोजित स्वागत समारोह में सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, ताईक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, सचिव अभिषेक चौधरी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा सिंह भदौरिया, शोभा बिंद्रा, आशुतोष, अनीता यादव, नसीमा व संगठन के अध्यक्ष मुकुल चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ