Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर किया नाम रोशन

उत्तर प्रदेश राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-लखनऊ में सम्पन हुई उत्तर प्रदेश राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

ताईक्वांडो कोच प्रियंका चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 से 18 मई 2025 को किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर से 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया।  ताईक्वांडो कोच प्रियंका चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद की टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए  गांव्य बिंद्रा ने स्वर्ण पदक, अभिज्ञा भदौरिया ने स्वर्ण पदक, यशस्वी ने स्वर्ण पदक, आयुषी ने स्वर्ण पदक, माही ने स्वर्ण पदक, दुआ ने स्वर्ण पदक, राघव वर्मा ने स्वर्ण पदक,  अभिषेक ने स्वर्ण पदक, सुजीत ने स्वर्ण पदक, अक्ष कश्यप ने रजत पदक, कार्तिक ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर मे आयोजित स्वागत समारोह में सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। 
उत्तर प्रदेश राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों के द्वारा पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, सचिव अभिषेक चौधरी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, प्रज्ञा सिंह भदौरिया, आशुतोष, अमित, डॉ ओमकार, मयंक बिंद्रा, शोभा बिंद्रा, नसीमा, अनीता यादव, दिनेश कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बढ़ती लोकप्रियता से घबराएं लोग कर रहे है अर्नगल बयानबाजी, पहले अपने गिरेबान में झांके समाज के गद्दार-गौतम प्रधान