Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-लखनऊ में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक में सहारनपुर के डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर सहारनपुर आने पर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता का विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों व प्रशिक्षको ने भव्य स्वागत कर शुभकमानाएं दी। 

जिला हैंडबॉल संघ सहारनपुर के वरिष्ठ सह सचिव मुस्तकीम अंसारी नें जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई 2025 को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आहुत की गई। बैठक की कार्यसूची के विभिन्न बिंदुओं मे से एक बिंदु उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों का चुनाव करना भी था। सह सचिव मुस्तकीम अंसारी नें खुशी व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की कार्यसूची के उक्त बिंदु के अंतर्गत सहारनपुर हैंडबॉल खेल के मंडलीय संयोजक व चौधरी चरणसिंह विश्वविधालय के पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। 
डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने की घोषणा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव, साउथ एशिया हैंडबॉल महासंघ के सचिव, भारतीय हैंडबॉल संघ के कार्यकारी निदेशक व भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय के द्वारा की गई। उन्होने बैठक में डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को माला पहनाकर बधाई दी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौपी गई है उस पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के सहारनपुर आने पर जिला कलारियापट्टू संघ सहारनपुर के सचिव व जिला हैंडबॉल संघ सहारनपुर के वरिष्ठ सह सचिव मुस्तकीम अंसारी के नेतृत्व मे आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार गुप्ता का भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को यशपाल सिंह पुंडीर, मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा भगत, पॉपिन कुमार, दीपक दिनकर, डॉ0 संदीप गुप्ता, अजय कुमार ,मनोज प्रजापति, प्रियंका चौधरी, सोनवीर सिंह, अभिषेक चौधरी, आदेश कुमार, अनुज कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस