Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया घेराव, समाधान नहीं होने पर आयुर्वेदिक क्रमिक धरने की चेतावनी

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया घेराव, समाधान नहीं होने पर आयुर्वेदिक क्रमिक धरने की चेतावनी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट जनपद कार्यकारिणी व प्रदेश मंडल पदाधिकारियों द्वारा आज जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ज़िला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश चौहान व प्रदेश मंत्री डॉ. युधवीर सिंह ने किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष रजनीश चौहान ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आम शिक्षकों का शोषण हो रहा है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शिक्षकों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है और समस्याओं का समाधान लापरवाही के चलते नहीं हो पा रहा है।चौहान ने चेतावनी दी कि यदि कल तक समाधान नहीं किया गया, तो अगले सप्ताह से "गैस का आयुर्वेदिक क्रमिक धरना" आयोजित किया जाएगा। इस धरने में राजेंद्र सिंह राठौर, राजवीर सिंह यादव, संदीप सिंह, अनिल सिंह, कर्मवीर गुप्ता, राजकिशोर यादव, दशरथ सिंह, महाप्रसाद द्विवेदी समेत सैकड़ों शिक्षक भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत