सहारनपुर में भगीरथ जयंती महोत्सव में उमड़ा सैनी समाजः
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -दिल्ली रोड स्थित फुलवारी गार्डन में सूर्यवंशी महाराजा भगीरथ की जयंती महोत्सव मनाया गया। विशाल सैनी समिति की ओर से पद्म सैनी (प्रदेश अध्यक्ष) द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सैनी ने कहा समिति समाज के गरीब छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा में सहयोग करते रहेंगे। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके और वे समाज के कार्यों में सहायक बनें। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सैनी ने महापुरुष ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज के दबे-कुचले वर्ग को शिक्षित करने का ऐतिहासिक कार्य किया, वहीं माता सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम शिक्षिका बनीं और उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज को समर्पित कर दिया। उन्होंने मंच से सरकार से मांग की कि शिक्षक दिवस इन दोनों महापुरुषों के नाम पर ही मनाया जाए। विशाल सैनी समिति की ओर से पद्म सैनी (प्रदेश अध्यक्ष) द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि समिति समाज के गरीब छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा सुचारु रूप से संचालित कर रही है जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके और वे समाज के कार्यों में सहायक बनें। कार्यक्रम में विजय सैनी, निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ ने बताया कि जिले से समाज के लगभग 140 ग्राम प्रधान, सैकड़ों बीडीसी, एक कैबिनेट मंत्री, अनेक गन्ना सोसायटी चेयरमैन, सभासद एवं पार्षद निर्वाचित होकर समाज की मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। जिलाध्यक्ष मान सिंह सैनी ने कहा-आज समाज के युवा देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे शिक्षा और राजनीति दोनों क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से सिविल सेवाओं की तैयारी कर अधिक से अधिक IAS और PCS बनने का आह्वान किया। जिससे समाज का गौरव बढ़े और हमारे महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी रहे। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने समाज के उत्थान में शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा-हमें सामूहिक प्रयासों से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए। साथ ही समाज को अपनी जनसंख्या के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी करनी होगी। उन्होंने सहकारी खेती को अपनाने की भी सलाह दी जिससे छोटी कृषि भूमि वाले भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने महाराजा भगीरथ की जयंती पर समाज के समस्त महापुरुषों को नमन करते हुए कहा-युवाओं को इनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के गौरवशाली इतिहास को दोबारा स्थापित करना होगा। उन्होंने सम्राट अशोक के उदाहरण दिया और कहा कि समाज के महान नायकों ने विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी ने कहा कि महाराज भगीरथ न केवल एक महान राजा बल्कि महान तपस्वी, दंड संकल्पी और प्रजा पालक भी थे। उन्होंने अपने तप से समाज और देश को दिशा दी। समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर देवेंद्र सैनी, संरक्षक विशाल सैनी आदि मौजूद रहे.
0 टिप्पणियाँ