हमारा प्रयास सहारनपुर को सुंदर और समृद्ध शहर बनाना- महापौर
मिशन कंपाउण्ड सहित शहर के दो वार्डो में एक करोड़ के विकास कार्यो का शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज मिशन कंपाउण्ड सहित शहर के दो वार्डो में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। हमारा प्रयास सहारनपुर को एक सुंदर और समृद्ध शहर के रुप में विकसित करना है।
सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सीसी सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यो की कड़ी में आज महापौर डॉ अजय कुमार ने वार्ड 55 स्थित मिशन कंपाउंड मॉडल टाउन में सीसी सड़क व नाली निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। सड़क व सीसी निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आयेगी। वार्ड 10 स्थित गांधी नगर, गली नंबर 3 में भी 45 लाख की लागत से बनने वाली सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी सड़क पर गंेती मारकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि वार्ड 55 व वार्ड 10 में शुरु किये गए विकास कार्य नागरिक सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सहारनपुर को एक सुंदर और समृद्ध शहर के रुप में विकसित करना है। इस दौरान उपसभापति मुकेश गक्खड़, दल नेता व पार्षद संजय गर्ग, पार्षद अनिल शर्मा, पार्षद राजू एवं पार्षद गौरव कपिल के अलावा पूर्व पार्षद यशपाल पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, बलदेव राज खुंगर, नवीन ठक्कर, राजीव मखीजा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ