Ticker

6/recent/ticker-posts

वार्ड आठ के शमशान स्थलों को ठीक कराएं- महापौर

वार्ड आठ के शमशान स्थलों को ठीक कराएं- महापौर

महापौर ने किया वार्ड आठ के गांवों को दौरा कर समस्याओं का लिया जायजा

वार्ड आठ व वार्ड 32 में किया 74 लाख के विकास कार्यो का शुभारंभ 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड आठ के गांवों का भ्रमण करते हुए जनसमस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने पोखर पर कुछ लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटवाने तथा वार्ड के सभी शमशान स्थलों की भूमि को ठीक कराने और उनकी भूमि चिन्हित कर चारदीवारी बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर ने दो वार्डो में 74 लाख रुपये के विकास कार्यो की भी शुरुआत की। वार्ड 32 की अब्दुल्लाह कॉलोनी में सी सी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड 8 के ग्राम चक देवली में नाला निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज निगम अधिकारियों के साथ वार्ड आठ के गांव बाबूपुरा, बिशनपुर, ज्ञानागढ़, मढ़, चकदेवली, हकीमपुर, गोपालपुरा, नाजिरपुरा, आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड आठ के चकदेवली, मढ़ व ज्ञानागढ़ सहित सभी शमशान स्थलों को ठीक कराने और उनकी भूमि चिन्हित कर चारदीवारी बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव को दिए। महापौर ने बताया कि चकदेवली के पोखर पर प्रथम दृष्टया कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करना दिखाई दिया है। उन्होंने पोखर की भूमि चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। 
महापौर अजय कुमार ने वार्ड आठ के चकदेवली में 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड 32 की अब्दुल्ला कॉलोनी में सी सी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 42 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में पेयजल, सड़क, जल निकासी के नाला निर्माण व पथ प्रकाश आदि जन सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी और उनका जीवन आसान होगा।  इस अवसर पर पूर्व विधायक जगपाल, पार्षद जावेद, पार्षद मयंक गर्ग, पार्षद मंसूर बदर, पार्षद प्रतिनिधि जफर इकबाल अंसारी व सईद सिद्दीकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वराज सैनी तथा विजय चौहान, आसिफ, जितेंद्र नागर, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।

-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दहेज के लालचियों की बर्बरता, मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हड्डियां तोड़ किया घायल