महिला संस्था परचम द्वारा किया गया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूक महिला संस्था परचम द्वारा रॉक वुड स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया गया
इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर कुदसिया अंजुम ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी पांच जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तभी से यह अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग और टिकाऊ विकास व वन्य जीव अपराध जैसे पर्यावरण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक मंच रहा है। इस अवसर रॉक वुड स्कूल की प्रिंसिपल साजदा शाहिद ने बताया कि 2025 विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित होगा यह प्लास्टिक हमारे पीने के पानी, खाने और हमारे शरीर में समा रहा है इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।अध्यापिका नाजरीन ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें और सूती या जूट बैग का प्रयोग करें। फरमान मजाहिरी ने पौधारोपण करने का आह्वान किया। रॉकफोर्ड स्कूल से बच्चों की रैली रामजीवन पार्क तक गई और पार्क में पौधारोपण किया गया तथा स्लोगंस के द्वारा बच्चों ने जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों को हर्बल पौधे वितरित किए गए।इस अवसर पर अध्यापिका सबीहा अलीशा, मुस्कान, हबीबा , व बुशरा , उरूज़ फरजाना,सीमा और शाहिद मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ