विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्लोकल विश्वविद्यालय में किया गया पौधारोपण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री निजामुद्दीन के संरक्षण, कुलपति प्रोफेसर एच.एस. सिंह की प्रेरणा तथा कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन आई.क्यू.ए.सी. निदेशक प्रोफेसर संजय कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर शोभा त्रिपाठी, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव नांदल तथा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त प्रयास से हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रोफेसर संजय कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए इस वर्ष की थीम "एंडिंग ग्लोबल प्लास्टिक पॉल्यूशन" के महत्व को रेखांकित किया।अपने उद्बोधन में अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री निजामुद्दीन ने प्लास्टिक को "स्लो पॉइजन" बताते हुए इसके दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। कुलपति प्रोफेसर एच.एस. सिंह ने कहा कि प्लास्टिक न केवल हमारे पर्यावरण जल, थल और वायु को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि यह हमारे शरीर में भी प्रवेश कर हमारी प्राकृतिक जैव संरचना को प्रभावित कर रहा है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान रायपुर सड़ौली, श्री राव अब्दुल कादिर ने कहा कि हमें प्लास्टिक से दूरी बनाकर पुनः कपड़े के थैलों को अपनाना चाहिए, तभी प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण संभव है। कार्यक्रम के वक्ता डीन डॉ. मोहम्मद यूसुफ ने प्लास्टिक के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया एवं लाभों पर प्रकाश डाला। छात्राओं सलोनी धीमान, जेसिका गुप्ता एवं ईशा पाल ने भी विषय पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के पश्चात विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा एक शांतिपूर्ण रैली निकाली गई, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध संदेश दिया गया। अंत में विश्वविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर फातिमा परवीन आकील ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन डीन प्रोफेसर शोभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, उपप्राचार्य प्रो. हिना राजपूत, डी.एस.डब्ल्यू. टीम के सदस्य एवं शिक्षकगण - डॉ. दिलीप, डॉ. असगर अली, शशांक, सृष्टि सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ