पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा- भगत सिंह वर्मा।
किसानों को दिलाया जाए उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य-भगत सिंह वर्मा।
मुजफ्फरनगर -उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा।
आज यहां ग्राम सिकरी में बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसके बावजूद भी देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी केंद्र और प्रदेश सरकार नहीं दिला पा रही है। जिसके कारण देश के अन्नदाता किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। देश के किसान जल जंगल जमीन और किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार जानबूझकर किसानों को कमजोर और कर्जबंद बना रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर और महान कृषि वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके ही देश के अन्नदाता किसानों को बचाया जा सकता है। भगत सिंह वर्मा ने देश के अन्नदाता किसानों को बचाने के लिए किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने किसानों के सभी कर्ज माफ करने डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने एम एस पी को गारंटी कानून बनाने 58 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग किसानों और मजदूरों को वृद्धावस्था पेंशन दिलाने देश में सभी के लिए शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क कराने गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल कराने चीनी मिलों से तत्काल बकाया गन्ना भुगतान व पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगे ब्याज का भुगतान कराने की मांग की। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने पर यहां किसानों मजदूरों बेरोजगारों युवाओं छात्रों दुकानदारों व्यापारियों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल होगी।उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ शहिद अहमद ने की। और बैठक का संचालन प्रदेश सचिव डॉक्टर परविंदर मलिक ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुर्तजा सलमानी प्रदेश महामंत्री असीम मलिक मंडल उपाध्यक्ष कृपाल चौधरी महबूब हसन शहजाद डायरेक्टर मोहम्मद वसीम जहीरपुर मोहम्मद नईम मोहम्मद सलमान फरमान राशिद सुलेमान सादिक राशिद आबिद आदि ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ