मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी बने एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन सहारनपुर में मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को अध्यक्ष, अमित कुमार को सचिव, समीर खान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर नवनियुक्त पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन, सहारनपुर के नवनियुक्त सचिव अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सहारनपुर में एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने लिए एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन सहारनपुर का गठन किया गया। जिसमें सहारनपुर के मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को अध्यक्ष, अमित कुमार को सचिव, समीर खान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होने बताया कि एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट संघ सहारनपुर को एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट उत्तर प्रदेश से सदस्यता दी गई है। एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन सहारनपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हे सौपी गई है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर मे आयोजित कार्यक्रम में एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष समीर खान का एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप व खेल प्रशिक्षको के द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। एमेच्योर 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन, सहारनपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियोें को सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंधी, पुण्य गर्ग, मुकुल चौधरी, अशोक सक्सेना, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, सरिता प्रजापति, नौरीन जहां, राजेंद्र कुमार, विष्णु चाहर, मोहम्मद शाकिर, अनन्या अग्रवाल, अनन्या कटारिया, तंजीम फातिमा, फैसल राव, कुमारी उनमानी ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ