Ticker

6/recent/ticker-posts

शिव सेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का किया पुतला दहन

शिव सेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का किया पुतला दहन

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-शिव सेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में हिन्दी/मराठी भाषा को लेकर विवाद करने वाले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का  प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया।

शिवसेना शिंदे गुट के मंडल अध्यक्ष शिव कुमार सक्सेना व जिलाध्यक्ष सोनू तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनों का पुतला दहन किया।शिव कुमार सक्सेना व सोनू तोमर ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे के समर्थकों द्वारा हिन्दी भाषी लोगों के ऊपर गुंडागर्दी करते हुए घरों के ऊपर पथराव करते हुए मराठी भाषा बोलने के लिए विवश किया जा रहा है। क्या वह यह नहीं जानते की हिन्दी भाषा हमारे भारत की एक राष्ट्र भाषा है  और भारत का हर देशवासी अपनी भाषा बोलने के लिए स्वतंत्र है।इनको किसने अधिकार दिया की जनता के ऊपर दबाव बनाएं।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अंदर 100% में से 75% लोग हिंदी भाषा बोलते हैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिन्दी भाषा में ही फिल्में बनाती है उसके बावजूद भी उद्धव ठाकरे ओर राज ठाकरे व उनके समर्थकों द्वारा किये जा रहे लोगों के ऊपर अत्याचार करते हुए महाराष्ट्र की भोली भाली जनता और व्यापारी लोगों पर बर्बरता पूर्वक अत्याचार किया जा रहा है जिसकी निंदा भारत के हर राज्य का नागरिक कर रहा है।उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे को चेतावनी दी जा रही है या तो वह सुधर जाएं अन्यथा अगर देश की जनता बिगड़ गई तो उनको महाराष्ट्र से क्या अन्य जिलों से भी जड़ से उखाड़ फैंकने का काम करेगी।  इस दौरान बिजेंद्र सवई, सोनू रोहिला, कार्तिक गुप्ता,आशु पाल,विकास उर्फ सर्जन,मोहित केशव ,अजय प्रजापति,अंकित,मोहनलाल,दीपक तोमर, गोविंद शर्मा, घनश्याम दास आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. शाज़िया नाज़ बनीं जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष, देवबंद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई