Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य योगासन प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक, प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही सहारनपुर जिले की टीम

उत्तर प्रदेश राज्य योगासन प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक, प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही सहारनपुर जिले की टीम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर - अयोध्या में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर सहारनपुर के विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के सचिव आचार्य भीम ने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश तथा योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश से 22 जिले की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय विजेताओं के द्वारा योग का सुंदर प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
सचिव आचार्य भीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता मे सहारनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 से 16 आयु वर्ग में तुषाार ने तृतीय स्थान (म्यूजिकल इवेंट), 16 से 18 आयु वर्ग में अवि कंबोज ने चतुर्थ स्थान, 18 से 21 आयु वर्ग में आयुष ने चतुर्थ स्थान, आयु वर्ग 18 से 21 (म्यूजिकल इवेंट) में आयुष, सावन, आकाश, रूपेश, आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 14 से 16 आयु वर्ग में काजल ने चतुर्थ, 18 से 21 आयु वर्ग में शिवांगी ने द्वितीय स्थान, प्रथम (म्यूजिकल इवेंट), खुशी ने द्वितीय स्थान, प्रथम (म्यूजिकल इवेंट), मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 21 से 25 आयु वर्ग में सिमरन कश्यप ने प्रथम, सुहानी ने द्वितीय, 30 से 35 आयु वर्ग में निधि ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। इनके अलावा अदिति प्रजापति ने अपने आयु वर्ग मे प्रतिभाग कर तृतीय स्थान व अर्पणा प्रजापति ने अपने आयु वर्ग मे प्रतिभाग कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। 

प्रतियोगिता में पदक जीतने पर सहारनपुर के पदक विजेता खिलाड़ियों को योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ महेश चंद्रा, सहारनपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता चौधरी, योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के सचिव आचार्य भीम समेत कई पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।


             

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बारिश में गिरी कच्चे मकान की छत