Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया। 

उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिवक्ता पुण्य गर्ग, द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कुमार तथा उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 
महासचिव विक्रांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद व सहारनपुर की टीम का दबदबा रहा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ी 10 से 12 सितम्बर 2025 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।  
इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर किरण, तकनीकी चेयरमैन मंजू नैयाल, वाइस चेयरमैन मोहित शर्मा, निर्णायक मंडल से अंतरिक्ष, निकिता जैन, शगुन, अक्षत, पर्व, विवेक, विकास, अंशुल, कुलभूषण, रविन्द्र कुमार शर्मा, अमित कुमार चौधरी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाकियू तोमर के राष्ट्रीय संरक्षक बने पंडित सतेंद्र शर्मा