ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अभिषेक व अक्ष ने पदक जीतकर किया नाम रोशन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के अभिषेक चौधरी ने स्वर्ण व अक्ष कश्यप ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि 17 से 19 अगस्त 2025 तक उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें कई जिलो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे सहारनपुर के अक्ष कश्यप ने अपने भार वर्ग में प्रतिभाग कर कांस्य पदक व अभिषेक चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक चौधरी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर अभिषेक चौधरी व अक्ष कश्यप को ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, अमित मास्टर, डॉ. ओमकार,एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि ने भी अभिषेक चौधरी व अक्ष कश्यप को पदक जीतने पर बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ