मुख्य आरक्षी इमरान चौहान को SSP सहारनपुर ने किया सम्मानित।
रिपोर्ट समीर चोधरी
देवबंद-श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न होने में पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा मुख्य आरक्षी इमरान चौहान को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इमरान चौहान ने कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा, सतर्कता और सेवा भावना के साथ निभाते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मार्गदर्शन और यातायात नियंत्रण में अहम योगदान दिया। उनके कार्यों की उच्चाधिकारियों द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई। मुख्य आरक्षी के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर SSP ने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन में बिना किसी अवरोध और घटना के सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस टीम की सजगता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मी विभाग की शान हैं।
0 टिप्पणियाँ