ग्लोकल यूनिवर्सिटी में हुआ टेक टॉक 1.0 कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी के एडिशनल प्रो-चांसलर श्री सैयद निज़ामुद्दीन, कुलपति प्रोफेसर हृदय शंकर सिंह तथा रजिस्ट्रार प्रोफेसर शिवानी तिवारी के मार्गदर्शन में ग्लोकल यूनिवर्सिटी में पहली बार “टेक टॉक 1.0” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित किया गया तथा स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. मज़हर के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन का संचालन फातिमा परवीन अक़ील असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने किया, जिनका उद्देश्य छात्रों को सार्वजनिक भाषण से परिचित कराना और उन्हें नवाचार, रचनात्मकता तथा उभरते तकनीकी रुझानों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 2 मिनट के तकनीकी व्याख्यान प्रस्तुत किए। छात्रों ने प्रौद्योगिकी, कानून, स्वास्थ्य सेवा तथा कंप्यूटिंग विज्ञान जैसे विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने सहभागिता की और उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों और प्रतिभागियों को “टेक टॉक 1.0” की शानदार सफलता के लिए बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ