Ticker

6/recent/ticker-posts

सी.आई.एस.सी.ई. यूपी रीजनल ताईक्वाडो प्रतियोगिता में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 पदक जीतकर किया नाम रोशन

सी.आई.एस.सी.ई. यूपी रीजनल ताईक्वाडो प्रतियोगिता में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 पदक जीतकर किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-मेरठ मे सम्पन हुई सी.आई.एस.सी.ई. यूपी रीजनल ताईक्वाडो प्रतियोगिता में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य सुधीर जोशी, कनिष्क जोशी, सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ.अशोक कुमार गुप्ता समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की। 

मेरठ के आर. के. इन्टरनेशनल स्कूलमें सी.आई.एस.सी.ई. (CISCE) यूपी रीजनल ताईक्वाडो प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अगस्त 2025 तक किया गया। जिसमे सहारनपुर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपने अपने वर्ग मे प्रतिभाग करते हुए सहारनपुर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी वंश ने स्वर्ण, ख्याति ने स्वर्ण, आयुषी ने रजत, कशिश ने रजत, शिफा ने रजत, अवनि ने रजत, जाह्नवी धीमान ने रजत, रशिका ने रजत, कोयल ने रजत, पल्लवी ने रजत पदक, पूर्वी ने कांस्य पदक व नंदिनी ने कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतने पर ख्याति और वंश उपाध्याय का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। 
सी.आई.एस.सी.ई. यूपी रीजनल ताईक्वाडो प्रतियोगिता में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों के द्वारा 12 पदक जीतने पर व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ख्याति और वंश उपाध्याय का चयन होने पर सहारनपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी, कनिष्क जोशी, कोच सरिता प्रजापति, सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, ताइक्वांडो सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, अमित कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सोनू कुमार प्रजापति, अनन्या अग्रवाल, मोहम्मद शाकिर, तंजीम फातिमा आदि ने शुभकामनाएं और बधाई दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती