डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में स्टेडियम कुश्ती अकादमी की टीम ने सर्वाधिक पदको पर कब्जाकर कर अपने खेल का परचम लहराया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियो के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि योगेश दहिया व अतिथि के रुप मे पहुंचे राजेश जैन, क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, संगीता गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता व सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि आयोजन अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, आयोजन सचिव आदेश कुमार और प्रतियोगिता संयोजक लाल धर्मेंद्र प्रताप के निर्देशन मे आयोजित हुई प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमो को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जिसमें 15 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान स्टेडियम कुश्ती अकादमी, द्वितीय स्थान शिशु मंदिर, तृतीय स्थान गुरुकुल सोहराना की टीम ने प्राप्त किया। 15 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान स्टेडियम कुश्ती अकादमी, द्वितीय स्थान सेंटमेरी एकेडमी, तृतीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने प्राप्त किया। 17 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान माउंट फोर्ट स्कूल, द्वितीय स्थान डीएवी स्कूल व तृतीय स्थान सेंटमेरीज स्कूल की टीम ने प्राप्त किया जबकि 17 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान स्टेडियम एकेडमी, द्वितीय स्थान न्यू कैंब्रिज स्कूल व तृतीय स्थान खालसा पब्लिक स्कूल की टीम ने प्राप्त कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग के 45 किलोग्राम में अनस स्वर्ण, चिराग रजत, अदनान और विनीत कांस्य पदक। 48 किलोग्राम में लैविश स्वर्ण, अहमद रजत, शुभम और अनस कांस्य पदक। 51 किलोग्राम में सुशील स्वर्ण, कार्तिक रजत, मयंक कांस्य। 55 किलोग्राम में अभिषेक स्वर्ण, नितिन रजत, लक्ष्य और शिवा कांस्य पदक। 60 किलोग्राम् में साहिल स्वर्ण, ओजस रजत, रितिक और गौरव कांस्य पदक। 65 किलोग्राम में आशीष स्वर्ण, सहिब रजत, अफन और फरमान कांस्य पदक। 71 किलोग्राम में आयान स्वर्ण, चांद कुरैशी रजत पदक। 80 किलोग्राम में अब्दुल स्वर्ण, कृष्णा रजत, दक्ष और आलोक कांस्य पदक। 92 किलोग्राम मे प्रशांत स्वर्ण पदक। 110 किलोग्राम मे मोहम्मद नमन स्वर्ण पदक। जबकि बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम में दीपिका स्वर्ण पदक। 46 किलोग्राम में जानवी स्वर्ण पदक। 49 किलोग्राम में सानिया स्वर्ण, दिशा रजत पदक। 57 किलोग्राम मे मनस्वी राठी स्वर्ण, मानसी रजत, शैली कांस्य पदक। 73 किलोग्राम मे श्रद्धा कपिल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका संदीप कुमार व प्रदीप कुमार के नेतृत्व मे यशनाम देव, मंथन कुमार, अमित कुमार, विष्णु चाहर, अनमता, अनन्या अग्रवाल, मो. शाकिर, मोईन मालिक के द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में ईश्वरपाल सिंह मुखिया, नीरू त्यागी, अजय कुमार, दीपक दिनकर, तंजिम फातिमा, समीर खान, अश्वनी श्रीवास्तव, अनुज कुमार, प्रियंका चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव समेत जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन मुस्तकीम अंसारी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, और खिलाड़ियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


0 टिप्पणियाँ