Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदी माध्यम निजी स्कूल झेल रहे हैं 12 महीने आपदा- मलिक

सरकार निजी स्कूलों को प्रोत्साहित कर करे अनुदानित -अशोक मलिक 

हिंदी माध्यम निजी स्कूल झेल रहे हैं 12 महीने आपदा- मलिक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -लेबर कॉलोनी स्थित बी डी एम पब्लिक स्कूल में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिक्षक नेता डॉ अशोक मलिक सहित पदाधिकारीयों को पुलिस प्रशासन ने नजर बंद रखा गया नजर बंद संगठन के पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री जी को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन क्षेत्रीय अधिकारी सी ओ श्रीमान मुनीष चंद्र  को सौपा

संगठन के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा कि जनपद सहारनपुर की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय को खाला का घर समझ रखा है शिक्षा विभाग का कार्य अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अपने सरकारी आवास पर भारी सुविधा शुल्क लेकर कराया जा रहा है जिसकी अन्य विभाग से उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए  श्री मलिक ने कहा कि यह देवीय आपदा है लेकिन प्रदेश सरकार के लिए तो निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के वर्षों से आपदा आई हुई है सरकार के दोहरे कानून शिक्षा विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार से हिंदी मीडियम निजी मान्यता प्राप्त स्कूल तो 12 महीने 24 घंटो आपदाएं झेल रहे हैं आज निजी स्कूलों के शिक्षक संचालक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है आज अभिभावक और बच्चों के शिक्षकों स्कूल संचालक को बीच  संघर्ष चल रहा है गरीबी की मार झेल रहे अभिभावक फीस देने में असक्षम हो रहे हैं इसलिए मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को और संचालकों को वेतनमान प्रोत्साहन राशि देनी चाहिए अधिकतर बैंकों से लिए हुआ ऋण व कर्ज से जो स्कूल संचालित किए गए थे उन स्कूलों की नीलामीया ही हुई है स्कूल संचालक अपना कर्ज उतारने में भी असक्षम हो रहा हैइस अवसर पर प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट जिलाध्यक्ष केपी सिंह महानगर अध्यक्ष गययूर आलम महानगर प्रभारी अजय सिंह रावत संगठन मंत्री दिनेश रुपडी महानगर मंत्री मुजाहिद नदीम  पूर्व मंडल अध्यक्ष महताब अली टास्क फोर्स समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद फौजी महामंत्री हंस कुमार हरेंद्र कुमार राम प्रकाश  अनिकेत वैभव श्रीमती सुषमा पूजा धीमान श्रीमती प्रिया कवात्रा कुमारी नैना कुमारी शिवानी श्रीमती डिंपल सरिता आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह, नए पुलिस आरक्षियों ने ली शपथ