Ticker

6/recent/ticker-posts

भायला व कुरड़ी गांव ने पंजाब बाढ पीड़ितों के लिए दी 5 लाख के सामान व नगदी की मदद

भायला व कुरड़ी गांव ने पंजाब बाढ पीड़ितों के लिए दी 5 लाख के सामान व नगदी की मदद

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-  पंजाब बाढ पीड़ितों की मदद के लिए क्षेत्र के गांवों के लोग खुले दिल से गुरूद्वारा साहिब में नगदी, गेंहू व सामान दे रहे है। जिसे पंजाब के बाढ प्रभावित लोगों को वितरित किया जाएगा।

गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि पंजाब के लोगों की मदद के लिए देवबंद क्षेत्र के गांवों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भायला गांव से भायला खुर्द के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह व भायला कलां के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ गुुरूद्वारा साहिब पहुंचकर 1 लाख 22 हजार 820 रूपये व इतनी ही रकम का सामान की सेवा की। वहीं, गांव कुरड़ी के कृष्ण त्यागी, सोनू त्यागी, मोहन कुमार, लोकेश त्यागी, गुरवचन त्यागी, बंटी त्यागी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर 2 लाख 40 हजार रूपये का गेंहू व अन्य सामान व 28 हजार से अधिक की राशि नगद व लगभग गुरूद्वारा साहिब को दिया। गांव दिवालहेड़ी से 45 कुंतल अनाज व 11 हजार की नगदी की सेवा की। इसके अलावा गांव झबीरण, चंदपुर, दिवालहेड़ी, मकरबा, उत्तराखंड के गांव झबरेड़ी कलां, दुगचाड़ी आदि गांवों से सेवा आई है। इस दौरान सतीश गिरधर, श्याम लाल भारती, हेमंत गिरधर, बलदीप सिंह, सचिन छाबड़ा, कुणाल गिरधर, हरविंदर सिंह बेदी, संदीप सिंह, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, राजपाल सिंह, लवली सूरी, हैप्पी रतड़ा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नवागंतुक जिलाधिकारी से मिलकर जांच पूर्ण कराने की मांग