Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रद्धा और भक्ति भाव से मनायी गयी संत भागमल जी की 50वी‌‌ पावन बरसी

श्रद्धा और भक्ति भाव से मनायी गयी संत भागमल जी की 50वी‌‌ पावन बरसी

सालाना बरसी पर गुरूद्वारा संत भागमल जी मे सजे विशेष कीर्तन दरबार

श्री दरबार साहिब,अमृतसर  से आए रागी जत्थो ने संगत को इलाही कीर्तन से किया निहाल

रिपोर्ट अमित मोनू यादव

सहारनपुर-देहरादून रोड स्थित गुरूद्वारा संत भागमल जी मे संत भागमल जी की 50वी पावन बरसी बडी श्रद्धा और सादगी से साथ मनायी गयी।। तीन दिन तक चले गुरमत सालाना समागम कार्यकम का समापन्न शुक्रवार देर रात गुरूद्वारा साहिब के दीवान हाल मे सजे गुरमत और कीर्तन समागम के बाद हुआ।

कार्यक्रम की आरम्भता सोमवार को श्री अखंड साहिब जी पाठ के साथ प्रारम्भ हुई और शुक्रवार को श्री अखंड साहिब जी के पाठ के भोग के पश्चात कीर्तन और गुरू स्मिरन की श्रृंखला में स्थानीय तथा बाहर से आये रागी जत्थो के द्वारा गुरवाणी कीर्तन का पावन पाठ किया गया ।कीर्तन दरबार में सबसे पहले गुरूद्वारा संत भागमल जी के हजूरी रागी जत्थो मे भाई साहब भाई अमरिंदर सिह और  साहब ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया।कीर्तन दरबार में मुख्य रूप से श्री दरबार साहब अमृतसर से विशेष रूप से आये भाई साहब भाई नवनीत सिंह और भाई साहब भाई‌  सिमरनजीत सिंह ने देर रात तक संगत को अपने इलाही कीर्तन वाणी पाठ से निहाल किया।कीर्तन की समाप्ति के बाद आनंद साहब के पाठ किये गये तथा उसके उपरांत भाई साहब भाई परविन्द्र सिंह द्वारा सरबत के भले की अरदास की गई।तत्पश्चात गुरू का लंगर अटूट वरताया गया जिसमे हजारों की संख्या में आयी संगत जी ने लंगर प्रसाद ग्रहण करा।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नगर  विधायक राजीव गुंबर, भाई परविन्द्र सिंह, मनप्रीत शैकी,जसमीत सिंह ,जसवंत सिंह बत्रा, संतवत बत्रा,,कवल प्रीत सिंह चावला (करण),नरेंद्र सिंह कोहली,लविश कालड़ा,हरपाल सिंह ,तरुण खुराना ,गुरकीरत सिंह, अजय खटाना ,इन्द्रपाल सिंह हरमन,हैप्पी कालड़ा,सोनू कालड़ा,जसविंदर सिंह(एलआईसी),हरवीर सिंह बावामनीचरणप्रीत सिंह चरण मनजोत सिंह ,स पूरण सिंह मनचन्दा कीरत सिंह आदि ने   हाजरी भरी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन